ऋषिकेश : पशुलोक बैराज में एसडीआरएफ टीम को सर्चिंग के दौरान एक शव मिला, पुलिस को सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : पशुलोक बैराज में एसडीआरएफ टीम को सर्चिंग के दौरान एक शव मिला है. आज सुबह डीप डाइविंग टीम एसडीआरएफ द्वारा 4 दिन पहले गोवा बीच गंगा नदी में डूबे युवक रामांश पाठक के सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था.

इस दौरान टीम घटनास्थल गोवा बीच से पशुलोक बैराज की ओर राफ्टिंग से सर्चिंग की गई. सर्चिंग के दौरान टीम को एक शव पशुलोक बैराज में दिखा. जिसको टीम द्वारा बाहर निकाला गया. हांलकि पाठक के परिजनों को सूचित किया जा रहा है.ताकि शव की पहचान हो सके. अभी शिनाख्त होनी बाकी है. SDRF के अनुसार 4 दिन पुराना लग रहा है, वहीँ शव को जिला पुलिस के सुपर्द कर लिया गया है. परिजनों को सूचित किया जा रहा है.

ALSO READ:  UK : लोक कल्याण समिति, प्रतीतनगर द्वारा पंचम श्री रामलीला महोत्सव का भूमि एवं ध्वजा पूजन के साथ शुभारंभ

SDRF टीम इस प्रकार है-

  1. उपनिरीक्षक कवीन्द्र सजवाण
  2. हेड कॉन्स्टेबल दरमान सिंह
  3. कॉन्स्टेबल मातबर सिंह
  4. ओमप्रकाश कुकरेती
  5. सुमित तोमर
  6. नरेंद्र सिंह

Related Articles

हिन्दी English