ऋषिकेश : चौथी बार जीतने पर “सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन” ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का किया स्वागत व सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन की ओर से कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया है। यह कार्यक्रम अग्रवाल  की चौथी बार जीत दर्ज करने पर आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों ने अग्रवाल की जीत को अपनी जीत बताया।अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही वह आज मंत्री पद तक पहुंचे है। मुझे कोई बुजुर्ग जानता न भी हो, तो भी वह उनका सम्मान करते है। आज उसी सम्मान और बुजुर्गों के नजदीकी होने के कारण उन्हें चौथी बार प्रचंड बहुमत मिला।

ALSO READ:  UK :महापौर शम्भू पासवान  ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, नगर स्तरीय क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में विभिन्न बाते उनके बारे में बनाई गई। मगर, वरिष्ठ नागरिकों ने मुझे कहा कि इस बार आप सबसे ज्यादा मतों से जीत दर्ज करने जा रहे हो। आप ऋषिकेश के विकास पुरुष हो। अग्रवाल ने बताया कि यही बुजुर्गों ने मुझे आशीर्वाद देते हुए पहले ही कहा था कि इस बार आपने प्रदेश की जिम्मेदारी सम्भालनी है।इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल का व्यवहार ही उनका परिचय है। वह सभी के सुख और दुख में हमेशा साथ खड़े रहते है। बेदाग छवि और ऋषिकेश विधानसभा में अनेकों विकास कार्यों ने ही प्रेमचंद अग्रवाल को इस मुकाम तक पहुंचाया। इस मौके पर अग्रवाल जी ने संगठन के सदस्यों को मिष्ठान खिलाकर अपनी जीत की बधाई दी।

ALSO READ:  UK : छापा पड़ा...रामनगर में मेडिकल स्टोर, किराना एवं मनोहर चाय की आधा दर्जन से अधिक विक्रेताओं  के  खाद्य प्रतिष्ठानों पर रेड

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल, जीसी सिंघल, यूएस मेहर, भारती पंत, राधेश्याम गुप्ता, एसके पयाल, एसएल आर्य, एसएन कांडपाल आदि बुजुर्ग नागरिक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English