ऋषिकेश : राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर ने संतों, महंतों महामंडलेश्वरों के साथ की बैठक, बोले संतों महंतों की पावन भूमि पर इस प्रकार के संत समागम से सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (मनोज रौतेला) मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बिहार क्षेत्र से बिहार से राज्यसभा सांसद आदरणीय विवेक ठाकुर ने ईश्वर आश्रम चंद्रेश्वर नगर में संतों महंतों महामंडलेश्वर से बैठक की. इस बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने की इस कार्यक्रम का संचालन महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने किया. विवेक ठाकुर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक सीपी ठाकुर के पुत्र हैं.

इस बैठक में बोलते हुए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि यह भारत भूमि सनातन धर्म की प्रतीक है यहां रामकृष्ण जैसे परम तपस्वी जन्मे है. इस धरा भूमि पर धर्म के प्रकाश हेतु ईश्वर ने संतो को माध्यम बनाया है. संत सदा सदैव मानव कल्याण एवं राष्ट्र के निर्माण हेतु अपना पूर्ण तहत समर्पण एवं सद्भाव रखते हैं. संतों महंतों की पावन भूमि पर इस प्रकार के संत समागम से सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने समस्त संतो को प्रणाम करते हुए हम सभी का अभिवादन किया. इस अवसर पर आशीर्वाद स्वरुप बोलते हुए महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने कहा की गौ गंगा गायत्री एवं सनातनी संस्कृति के लिए जो भी भगवा का सम्मान करते हुए समाज हित में कार्य करता है. संत उसी के साथ चलते हैं और संतों का आशीर्वाद सदैव सनातन संस्कृति एवं धन रक्षकों के साथ है. उन्होंने कहा गौ हमारे देश का ही नहीं वरुण इस संपूर्ण विश्व का तारणहार जीव है. सदैव गोसेवा समाज सेवा संत सेवा इसे ही परम लक्ष्य मानना चाहिए. उन्होंने समस्त संतों की ओर से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल नगर निगम की महापौर अनिता ममगाईं एवं जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा का स्वागत किया!

ALSO READ:  UK :‘Selfie With Jute Bags’ जागरूकता अभियान, मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका नैनीताल ने चलाया

इस अवसर पर कार्यक्रम में राम तपस्थली के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर दयाराम दास महाराज महामंडलेश्वर अभिषेक चैतन्य महाराज महंत छोटन दास महाराज स्वामी अखंडानंद सरस्वती महाराज स्वामी महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा जिला महामंत्री दीपक धमीजा जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता सोशल मीडिया प्रभारी जयंत किशोर शर्मा वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र अग्रवाल वीर भद्र मंडल महामंत्री गौरव कैंथोला जी उपस्थित थे

Related Articles

हिन्दी English