ऋषिकेश : रामायण प्रश्नोत्तरी के दूसरे चरण की प्रतियोगिता में रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु भट्ट उत्कृष्ट प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ओम टीवी द्वारा प्रसारित रामायण प्रश्नोत्तरी के दूसरे चरण की प्रतियोगिता में रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु भट्ट द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया.
प्रधानाचार्य विशाल शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि इस प्रतियोगिता का दूसरा चरण दिनांक 17 अप्रैल से शुरू हुआ था जिसमें विद्यालय के छात्र प्रियांशु भट्ट द्वारा प्रतिभाग कर प्रश्नोत्तरी में सभी प्रश्नों के सही उत्तर देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे न केवल उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ अपितु ऋषिकेश नगरी का भी मान बढ़ाया है. उपधानाचार्य अमित मंगाई द्वारा बताया गया की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामपाल के जीवन अथवा अन्य रामचरितमानस संबंधित सभी प्रश्न अधिकतर प्रियांशु द्वारा सही बताए गए. विद्यालय प्रबंधक डॉ शूरवीर सिंह द्वारा उपरोक्त प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रियांशु के माता-पिता और उसके गुरुजनों को बधाई दी गई साथ ही बताया गया विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ अन्य सभी क्षेत्रों में एक नया मुकाम हासिल कर रहा है इसके साथ- साथ उत्तराखंड राज्य का नाम और ऋषिकेश शहर का नाम भी रोशन कर रहा है इसके लिए सभी बधाई के पात्र है.इस मौके पर समन्वयक अमित गांधी, एकेडमिक हेड देवेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद,प्रिया,पूजा व अन्य शैक्षणिक स्टाफ आदि मौजूद थे
Ad

Related Articles

हिन्दी English