ऋषिकेश: बीन नदी पर पुल का निर्माण अगले हफ्ते से शुरू होने की संभावना जगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  यमकेश्वर ब्लॉक के चीला बैराज पर  बीन नदी पर जल्द ही मोटर पुल निर्माण शुरू हो जाएगा। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से यह पुल  डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा। बरसात में बीन नदी में उफान के चलते यमकेश्वर के 24 गांव और हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग से आवाजाही ठप्प हो जाती थी।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के भीतर से होकर गुजरने वाले इस मार्ग पर बीन नदी में पुल निर्माण को लेकर तमाम तरह की अड़चने थी। लोनिवि की दुगड्डा डिविजन ने इन अड़चनों का समाधान करते हुए  पुल निर्माण की राह आसान कर दी । केंद्रीय व राज्य वन्यजीव बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद पुल निर्माण का कार्य अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। बीन नदी पर यह पुल करीब 150 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चौड़ा होगा। टूलेन पुल बनने के बाद बरसात में बंद होने वाला बैराज-चीला-हरिद्वार मार्ग पूरे साल सुचारू रहेगा।  श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान भी इस रूट से शिवभक्तों को नीलकंठ-हरिद्वार आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

हिन्दी English