ऋषिकेश : क्षेत्र की जनता अब भाजपा विधायक को सत्ता से हटाने को तैयार है : जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :विधानसभा ऋषिकेश के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने श्यामपुर के लक्कडघाट, विस्थापित, चंद्रेश्वर नगर व विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया । इस दौरान जयेन्द्र रमोला ने क्षेत्र के मतदाताओं से वोट मांगते हुए क्षेत्र में विकास करने का भरोसा दिया ।

कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जनसभा के दौरान जनता का भरपूर आशीर्वाद ओर अपार समर्थन मिल रहा है जिससे साफ है कि प्रदेश में ओर ऋषिकेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है रमोला ने महंगाई के मुद्दे को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले कहा कि मौजूदा महंगाई केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता का प्रमाण है महंगाई ने प्रत्येक घर का बजट बिगाड़ कर अशांति पैदा कर दी है।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

भाजपा की सबसे बड़ी नाकामी महंगाई और बेरोजगारी है। रमोला ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम किया है ,और सत्ता का बंदरबांट किया है। रमोला ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा विधायक को सत्ता से हटाने को तैयार है। क्षेत्र की जनता जाग चुकी है अब वह निष्क्रिय विधायक को बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर ऋषिकेश में कांग्रेस को विजय बनाकर क्षेत्र का विकास करेंगे।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

डॉ के एस राणा ने कहा कि स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र की जनता को ठगा गया है , जनता ने उन्हें तीन बार क्षेत्र के विकास करने का मौका दिया परंतु निवर्तमान विधायक ने विकास के नाम पर सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं का विकास किया है , और रोजगार में सिर्फ अपने पुत्र की नौकरी लगाने का बार बार प्रयास किया है।

जनसम्पर्क के दौरान जयेंद्र रावत, विजय पाल रावत, सोहन लाल रतूड़ी, रामकुमार सेंगर, खेम सिंह बिष्ट विजय पाल जेठुरी, जयपाल चौहान, दिनेश पंवार, विक्रम जेठूरी, अनिल रतूड़ी, महेश चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु सेमवाल, ममता रमोला, रेनू बिष्ट, विजयलक्ष्मी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English