ऋषिकेश : होली के दिन तीन डूबे गंगा नदी में, एक पटना वाटर फाल के पास दो शिवपुरी इलाके में, एसडीआरएफ जुटी सर्च अभियान में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार को शाम के वक्त एसडीआरएफ को सूचना मिली शिवपुरी इलाके में नमामि गंगे घात पर दो लोगों के डूबने की. तुरंत ढालवाला एसडीआरएफ रवाना हुई मौके पर पहुंची सर्च अभियान चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया दोनों छात्रों का. एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण ने बताया गया कि शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले दोनो बी. टेक के छात्र थे. जो देहरादून DIT में पड़ते थे. दोनों अपने दोस्तों के साथ होली के लिए ऋषिकेश आए थे. नहाते समय दोनों डूब गए. डूबने वाले दोनों छात्रों में आदित्य राज उम्र 22 कोलकाता का रहने वाला है. दूसरा उत्कर्ष उम्र 22 आगरा का रहने वाला है.

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

दूसरी घटना लक्ष्मणझूला थाना छेत्र में पटना वाटर फॉल के पास की है. वहां पर एक ब्यक्ति के डूबने की सूचना मिली. जो अपनी महिला मित्र के साथ आया था ऋषिकेश घूमने पैर फिसलने से गंगा नदी में डूब गया. सूचना पर एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ढालवाला घटनास्थल के लिए रवाना हुई. एसडीआरएफ टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया. डूबे ब्यक्ति की भी टीम द्वारा सर्चिंग की गई. डूबे ब्यक्ति का नाम शोभित यादव है 30 वर्ष है जो मुरादाबाद का रहने वाला है. यहाँ भी टीम द्वारा सर्चिंग की गई. डुबे ब्यक्तयों का कुछ पता नही चला, कल पुनः सर्च ऑपरेशन किया जाएगा. डूबे ब्यक्तयों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English