ऋषिकेश : शहर के सौंदर्यीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नही…जीआईजेड अविरल की कार्य प्रणाली से नाराज महापौर ने दिए अनुबंध समाप्त करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  जीआईजेड (GIZ)अविरल की कार्य प्रणाली में शिथिलता और लोगों से अव्यवहारिक मामलों को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बेहद गंभीरता से लेते हुए उसके निगम अनुबंध को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दे दिए हैं। संस्था के अधिकारियों की बैठक के दौरान महापौर बेहद नाराज नजर आई।उन्होंने तल्ख लहजे में अधिकारियों से कहा कि वह लगातार कहती आई हैं कि शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही एवं चूक बर्दाश्त नही की जायेगी। तकरीबन छ माह पूर्व संस्था को चंद्रभागा पुल सहित शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता स्लोगन के लिए निर्देशित किया गया था मगर आज तक उसपर कोई कार्य शुरू तक नही हुआ। जबकि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए हजारों यात्री देश के विभिन्न प्रांतों से यहां रोज पहुंच रहे हैं।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं के साथ संस्था से जुड़े सदस्यों के व्यवहार के मामले भी लगातार सामने आये हैं जिसको देखते हुए उन्हे जी आई जेड संस्था के अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय लेना पड़ा है। बैठक में नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता सहित जीआईजेड अविरल के अधिकारी मोजूद रहे।

ALSO READ:  UK : देवलचौड़ खाम हल्द्वानी पहुंच दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने सरस्वती देवी के निधन पर परिहार परिवार से मिल शोक सांत्वना प्रकट की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English