ऋषिकेश : नहीं रहे युवा पत्रकार नीरज राणा, पूर्णानंद घाट पर की गई अंत्येष्टि

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी ऋषिकेश के युवा पत्रकार नीरज राणा के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक जताया. शनिवार को शीशमझाड़ी स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई.पूर्णानंद घाट, मुनिकीरेती पर राणा की अंत्येष्टि की गई. नीरज कई न्यूज़ चैनलों से जुड़े रहे. वर्तमान में भी वे एक निजी न्यूज़ चैनल से जुड़े थे. उन्हें सौम्य और ब्यवहार कुशल ब्यक्ति के तौर पर जाना जाता था. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ी उसके बाद निर्मल आश्रम अस्पताल में भर्ती कराया.

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया गया. लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मूल रूप से उत्तरकाशी के रहने वाले थे नीरज. उनका परिवार मुनि की रेती के शीशम झाड़ी कॉलोनी में गली नंबर 26 में रहता है. नीरज अपने पीछे माँ, पत्नी, तीन बहनों के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल और पत्रकारों ने उनके निधन पर दुख जताया है.पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार के वक्त शहर के सैकड़ों की संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में नम आँखों के साथ शामिल हुए.

ALSO READ:  हल्द्वानी :उपाध्यक्ष मीडिया सलाहकार समिति ध्रुव रौतेला ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English