ऋषिकेश : भाजपा के पदाधिकारी सहित दर्जन भर से ज्यादा युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता,रमोला बढे लक्ष की तरफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :कांग्रेस ने फिर लगायी सेंध भाजपा में. विधानसभा ऋषिकेश में बड़ा फेरबदल देखने को मिला आज, भाजपा के पदाधिकारी सहित दर्जन भर से ज्यादा युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

सोमवार को विधानसभा ऋषिकेश में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला अभी भी बरकरार है कुछ दिनों पहले नगर निगम ऋषिकेश के भाजपा पार्षदों वह पूर्व सभासदों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस में लगातार शामिल हो रहे हैं। गुमानीवाला स्थित केवल वेडिंग पॉइंट में कार्यक्रम के दौरान भाजपा से आए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने भाजपा से आए कार्यकर्ताओं को मालाएं पहनाकर उनको कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवा कर उनका स्वागत किया।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

कांग्रेसी अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। रमोला ने शामिल हुए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस में सभी को समान दृष्टि से देखा जाता है और छोटे बड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना बहुत बड़ा इशारा करता है कि विधानसभा ऋषिकेश में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। रमोला ने बताया कि क्षेत्र की जनता भाजपा के कुशासन नीतियों से परेशान हो रखी है जिसे देख भाजपा के दर्जन भर पदाधिकारियों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा हैं।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

डॉ. केएस राणा ने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस परिवार बढ़ता जा रहा है ऋषिकेश विधानसभा में 15 साल से सत्ता का सुख भोग रहे भाजपा विधायक को गद्दी से उतारने का समय आ गया है और जनता ऋषिकेश में परिवर्तन के लिए तैयार है। सदस्यता ग्रहण करने में युवा मोर्चा मण्डल वीरभद्र मण्डल से सिकंदर सिंह,कलम सिंह कैंतुरा आदि दर्जन भर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English