ऋषिकेश : नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम समेत 100 से अधिक लोग हुए भाजपा में शामिल, मदन कौशिक बोले इस बार 60 पार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है और इसके सवारने का कार्य भी भारतीय जनता पार्टी ही कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो 60 पार का नारा दिया है वह पूरा होगl इस दौरान नगर पालिका ऋषिकेश में पूर्व में उपाध्यक्ष रहे राम कृपाल गौतम सहित 100 से अधिक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की l आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर मे सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा के साथ काम करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कैडर बेस्ट पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। कौशिक ने कहा है कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल मार्ग, ऑल वेदर रोड इसके अलावा सरकार द्वारा अनेक ऐसी योजनाएं संचालित की गई है जिससे आम लोग लाभान्वित हो रहे हैं. कौशिक ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा धार्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध है और यहां के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भी धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत है उन्होंने कहा कि नमामि गंगे, शहर की स्वच्छता, एमडीडीए, विद्युत व्यवस्था एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में ऋषिकेश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास हुआ है और प्रेमचंद के जीतने का आधार उनके द्वारा किया गया विकास ही बनेगा कौशिक ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा के सीट प्रदेश में सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी विजय करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के बल पर वह चुनाव जीत रहे हैं उन्होंने कहा है कि उन्होंने विगत 5 वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास के कार्य किए हैं उसे कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाने में सहयोग कर रहे हैं और इसी के आधार पर वह भारी अंतर से चुनाव जीत गए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका ऋषिकेश के पूर्व उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम, देवेंद्र शर्मा, राजू पार्षद रूपा देवी, आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष विजेंद्र कुमार, पासवान, दीनदयाल राजभर किशन मंडल आदि सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता जॉइन की।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मेयर अनीता मंमगाई, ऋषिकेश विधानसभा की सह प्रभारी पूनम चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, संजय शास्त्री, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मोहित राष्ट्रवादी, देवेंद्र नेगी, सुरेश कंडवाल, अरुण मित्तल, कपिल गुप्ता, ऋषिकेश मंडल के अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत ,वीरभद्र मंडल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English