ऋषिकेश :श्यामपुर से गायब नाबालिक लड़की यूपी के एटा से बरामद, दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 27 मार्च 2022 को एक महिला ने कोतवाली में आकर एक लिखित तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 15 वर्ष दिनांक 26 मार्च 2022 को घर से समय 9:30 बजे सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी जो कि अभी तक घर नहीं पहुंची है हमने आसपास में रिश्तेदारी में काफी तलाश करने की कोशिश की परंतु कोई पता नहीं चल पाया है अतः महोदय से निवेदन है कि मेरी पुत्री को तलाश करने हेतु उचित कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें| प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या- 148/22 धारा- 363 आईपीसी के तहत मुक़दमा कायम हुआ और जांच शुरू की गयी.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में रुद्रपुर निवासी दो युवकों की मौत, टांडा जंगल में हुआ हादसा

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा नाबालिक लड़की की तलाश हेतु एक टीम का गठन की गयी. गठित टीम के द्वारा आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करते हुए, सर्विलांस की सहायता तथा मुखबिर तंत्र के माध्यम से नाबालिक की तलाश शुरू की गई| जिसके पश्चात दिनांक 29 मार्च 2022 को नाबालिक लड़की को जेतपुरा जनपद एटा उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया| पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ की उक्त नाबालिक लड़की को प्रवेश पाल पुत्र अज्ञात निवासी एटा उत्तर प्रदेश अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था तथा एटा पहुंचकर प्रवेश पाल के द्वारा उक्त नाबालिक लड़की के साथ शारीरिक दुष्कर्म भी किया गया| जिसके पश्चात मुकदमे में धारा- 363 366 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई| अभियुक्त फरार है और गिरफ्तारी के लिए ऋषिकेश पुलिस लगी हुई है.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

नाम पता वांछित अभियुक्त-
1- प्रवेश पाल पुत्र अज्ञात निवासी एटा उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम-
1- उपनिरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2- कांस्टेबल नीरज
3- कांस्टेबल संतोष
4- कांस्टेबल सुरेंद्र
5- महिला कांस्टेबल मोहिनी

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English