ऋषिकेश : महानगर कांग्रेस ने कोतवाली में कर्नाटक में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ दी तहरीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को जान से मार देने की धमकी देने के मामले में महानगर कांग्रेस ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर दी है.आपको बता दें,  कर्नाटक की चित्तापुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ पर कांग्रेस ने उसके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

सोमवार को महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार दलित विरोधी सरकार है वह लगातार दलितों का विरोध करते आए हैं और भाजपा प्रत्याशी द्वारा जिस प्रकार खड़गे उनके परिवार को जान से मार देने की धमकी दी है हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी विधानसभा प्रत्याशी भी रद्द करें और मणिकांत राठौर पर उचित कार्रवाई हो।कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा प्रत्याशी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एंव उनकी धर्मपत्नी तथा सम्पूर्ण परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई हैं। मनीकांत राठौर द्वारा दी गई धमकी के ऑडिया प्रमाण के रूप में प्राथमिकी के साथ संलगन किया जा रहा है। मल्लिकार्जुन खडगे कांग्रेस पार्टी के सम्मानित वरिष्ठ दलित नेता एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष है। मनीकांत राठौर के इन दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत है। और हम शासन प्रशासन से जल्द से जल्द राठौर पर करवाई करने की मांग करते हैं।

ALSO READ:  UK : नॉएडा निठारी कांड से चर्चित सुरेन्द्र कोली ने हरिद्वार में चाय दुकान में लगाईं फांसी

ज्ञापन देने में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, महिला महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी, ललित मोहन मिश्रा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पवार, पार्षद जगत सिंह नेगी, महंत विनय सारस्वत, दीपक जाटव, प्यारेलाल जुगरान, युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, गौरव यादव, प्रवीण जाटव, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, हिमांशु जाटव, अशोक शर्मा, प्रवीण गर्ग, ऋषि सिंगल, विकास खुराना, सावित्री देवी, प्रदीप जैन, रूकम सिंह पोखरियाल, इमरान सैफी, सिंहराज पोसवाल, अशोक शर्मा, रूकम पोखरियाल, विनोद रतूड़ी, आदि मौजूद थे।

ALSO READ:  UK :ढालवाला MIT में जुटे 29 विद्यालयों के युवा वैज्ञानिक, शिक्षाविद, विकासखंड नरेन्द्रनगर टिहरी गढ़वाल का शानदार आयोजन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English