ऋषिकेश : हर घर तिरंगा…को लेकर भाजपा नेताओं की हुई अहम बैठक, बनी रूप रेखा 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : तीर्थ नगरी में हर घर तिरंगा को लेकर एक अहम बैठक हुईं. जिसमें भाजपा के कई स्थानीय दिग्गज नेता, कार्यकर्त्ता मौजूद रहे.  भाजपा जिला कार्यालय में  पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई  रविवार को हुई बैठक में  हर घर तिरंगा कार्यक्रम जो आगामी  13 अगस्त को होना है. समय 3:00 बजे नगर निगम सभागार से त्रिवेणी घाट तक यात्रा निकलेगी.  इसकी रूपरेखा बनाने को लेकर निवृतमान मेयर,  पार्षद व्  कार्यक्रम जिला  सहसंयोजक मनोज ध्यानी व मंडल संयोजक पवन शर्मा  बैठकें ने बैठक ली. बैठक में कई अहम निर्दश दिए गए साथ ही कार्ययोजना बनी कैसे कैसे और कहाँ से कहाँ से यात्रा निकलेगी. किस रूप में होगी, घरों में कैसे तिरंगे लगेंगे, कैसे संपर्क करेंगे कहाँ कहाँ संपर्क करना है  इत्यादि. इस दौरान, बैठक में उपस्थित  निर्वतमान महापौर अनिता  ममगाईं, शिवकुमार गौतम, सुरेंद्र मोगा, वीरेंद्र रमोला, दीपक बिष्ट, प्रदीप कोहली, सचिन अग्रवाल, राजेंद्र प्रेम सिंह  बिष्ट, रमेश अरोड़ा, दिगंबर कमलेश जैन, विपिन पन्त,मंडल अध्यक्ष  सुमित पंवार,  सुंदरी कंडवाल आदि लोग मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English