ऋषिकेश : मेयर अनिता ममगाईं ने आन,बान और शान के साथ लहराया तिरंगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : प्रदेश में लागू आचार संहिता और ओमीक्रान के बड़ते प्रभाव की वजह से इस वर्ष नगर निगम प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह बेहद सादगीपूर्ण माहौल के बीच मनाया गया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर शहरवासियों को अपने संदेश में सबसे पहले देश की रक्षा की खातिर प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।उन्होंने ऐसे वीर सपूतों को जन्म देने वाली माताओं के देश के प्रति अतुलनीय योगदान को सदैव याद रखने की बात कही।उन्होंने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह वक्त कोरोना के नये वेरिएंट के चलते खतरनाक है।प्रत्येक नागरिक को ऐसे समय में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।शारीरिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क का प्रयोग सबको करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम ऐसे समय में जन स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस साहस और दूरदर्शिता के साथ पूरी दुनिया में इस वैश्विक महामारी की अगुवाई की है वो एक मिसाल है।देश में टीकाकरण अभियान की सफलता की वजह से ही आज ओमीक्रान के बड़ते प्रभाव के बावजूद लोगों की जिंदगी सुरक्षित बनी हुई है।

ALSO READ:  UK :काठगोदाम के रानीबाग में गार्गी नदी और घाटों पर चला महा स्वच्छता अभियान

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त एलम दास, अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, सहायक अभियंता आनंद मिश्र वान, पार्षद कमलेश जैन, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी (पूर्व सैनिक) ,जगत स्वरूप भटनागर,वेद प्रकाश कुलियाल आदि उपस्थित रहे। इसके प्रश्चात महापौर ने राज्य आंदोलनकारियों के साथ निगम के इन्द्रमणि सभागार के बाहर भी ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में मोजूद तमाम आंदोलनकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की बधाई भी दी।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English