ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा के तहत राम झूला घाट पर हुड़दंग मचाने वाले 4 दिल्ली वासी गिरफ्तार, किया चालान-वीडियो देखिये 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत राम झूला घाट पर हुड़दंग मचाने वालों का किया चालान. मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में झूला गंगा के किनारे स्थित घाटो पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त कर निगरानी की जा रही थी।

Video—

ALSO READ:  UK : रामनगर में UKD की निकली रैली, कई लोग हुए शामिल

 

सोमवार को पुलिस गस्त के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस टीम के द्वारा राम झूला घाट पर हुड़दंग कर रहे समबन्धित नीचे दिए गए नाम वाले व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई. लक्ष्मण झूला क्षेत्र पौड़ी जिले में पड़ता है. इस तरह की हरकतें करेंगे दो निश्चित तौर पर सार्वनजिक स्थलों पर माहौल ख़राब होगा. ऐसे में लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.

गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पते हैं-
1. तरुण पुत्र सतपाल सिंह निवासी मुकेशनगर शाहदरा दिल्ली उम्र 33 वर्ष
2. नितिन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार निवासी न्यूज़ चंद्रावल कमलानगर दिल्ली उम्र 37 वर्ष
3. मोहित कुमार पुत्र किशोरी लाल निवासी 28 अरूणानगर दिल्ली उम्र 33 वर्ष
4. कपिल सागर पुत्र भगवानदास निवासी जवाहर नगर कमलानगर दिल्ली उम्र 36 वर्ष

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर
फायर चालक दीपक चौहान
कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार
कांस्टेबल मुकेश

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English