ऋषिकेश : “धड़ाधड़ चली JCB” रायवाला में प्रतीत नगर के खेल मैदान में, हटाया विभाग ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे प्रतीतनगर रायवाला स्थित खेल मैदान से पुलिस फोर्स की मदद से आज अतिक्रमण हटाया। इसके लिए विभाग ने कब्जाधारियों को नोटिस भी पहले ही जारी किए गए थे. लेकिन कब्जा बरकरार था. कोई हटने को राजी नहीं था. उप जिलाधिकारी ने इसके लिए पहले ही निर्देश जारी किए हुए हैं। हालांकि इस दौरान कब्जा धारियों ने विरोध जताया लेकिन भारी पुलिस फोर्स के आगे उनकी एक नहीं चली कई कब्जा धारियों ने खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। जबकि कई अड़े रहे, जो अड़े रहे उन पर प्रशासन ने सख्ती बरती और जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। हालाँकि इस बीच स्थानीय नेता भी प्रकट हुए लेकिन विभाग ने किसी की नहीं सुनी और JCB निरंतर चलती रही.

आपको बता दें कि इस खेल मैदान पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हुआ है। कब्जे की नियत से मैदान में दो दर्जन से अधिक कच्ची दुकानें व खोखे बन गए थे। साथ ही कई खोखों में मांस भी बेचा जा रहा था. यह खेल मैदान युवा कल्याण विभाग के स्वामित्व में 2005 से है। प्रतीतनगर के तत्कालीन ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह ने पंचायत की लगभग 14 बीघा भूमि मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए खेल विभाग को हसतांत्रित करदी थी.लेकिन विभाग के उदासीनता के चलते उक्त भूमि पर अवैध कब्जे हो गए थे।कब्जे होने से स्थानीय लोग भी परेशान थे. यह जगह रायवाला थाना से लगभग 1000 मीटर दूरी पर स्थित है.

Related Articles

हिन्दी English