ऋषिकेश : चीला नहर में बरामद शव की हुई शिनाख्त, हरियाणा के कावड़िये का था शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : चीला नहर में में आज एक शव बरामद किया एसडीआरएफ ने. उसके बाद शव लक्ष्मण झूला पुलिस को सौंप दिया गया. दरअसल, दिनांक 14.07.2023 को शाम 06:30 बजे राहुल सक्सेना पुत्र मोहन सक्सैना निवासी रेवाड़ी जिला रेवाड़ी हरियाणा उम्र 29 वर्ष अपने दोस्त भूपेंद्र निवासी उपरोक्त के साथ मोटर साइकिल में नीलकंठ दर्शन करने आया था. दर्शन करने के बाद घर वापस जाते समय पशुलोक से लगभग 3 किलोमीटर गुर्जरों के डेरे के पास नहर के किनारे राहुल का पैर फिसल गया. राहुल नहर में डूब गया जिसकी खोजबीन जारी थी. आज शाम को राहुल राहुल का शव चीला नहर से एसडीआरएफ की मदद बरामद किया गया। शव की शिनाख्त राहुल उपरोक्त के परिजनों द्वारा की गई है। शव को कब्जे में लेकर एम्स ऋषिकेश में रखवा दिया गया है । स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है I

ALSO READ:  UK : कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 4 निहंग यात्री गिरफ्तार,3 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

Related Articles

हिन्दी English