ऋषिकेश : स्वास्थ्य शिविर, आंगनवाड़ी शिशु वस्त्र वितरण एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • स्वास्थ्य शिविर, आंगनवाड़ी शिशु वस्त्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन

ऋषिकेश : 26 मई 2026 (मंगलवार): मीरा नगर,  में  एक भव्य स्वास्थ्य शिविर, आंगनवाड़ी शिशु वस्त्र वितरण एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओम ब्रह्म शांति सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डी. के. श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि “समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना ही सच्ची सेवा है। आयुर्वेद न केवल उपचार, बल्कि जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है।” डॉ श्रीवास्तव ने कहा की प्रकृति , परिवार और समाज का आदर स्नेह करके ही हम शतायु जीवन प्राप्त कर सकते है , स्वस्थ मन के लिए समुचित निद्रा बहुत ही आवश्यक है जल्दी सोकर जल्दी उठने पर ही हम सफल और आनंदित जीवन प्राप्त कर सकते हैं ।कार्यक्रम में आयोजन संरक्षिता ,महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कुसुम कंडवाल ने आयोजकों को इस शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद देते हुए कहा कि आज समाज को स्वास्थ्य एवम शिक्षा एवं संरक्षण के लिए समाज को सहयोग करना नितांत आवश्यक है इस तरह के शिविर समाज में एकरूपता प्रदान करता है जिससे हम एक सशक्त देश का निर्माण करते है ।

ALSO READ:  UK: कैंची धाम तक जुड़ेगा रोपवे, काठगोदाम से हनुमानगढ़ी तक 14.9 किमी लंबा होगा रोपवे मार्ग,पर्यटन स्थल नैनीताल का सफर होगा 20 से 25 मिनट में, काठगोदाम में हुई बैठक

कार्यक्रम के संरक्षक सचिव  डी सी श्रीवास्तव  ने नर सेवा को ही नारायण सेवा का रूप बताया और कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि लाभार्थियों के साथ मिलकर हम समाज को नए सोपान की तरफ़ ले जा सकने में सफल हो रहे हैं । आँगनबाड़ी कार्यकत्री को सहयोग और मार्गदर्शन करने का सुंदर क्षण हमे हमारे कर्तव्यों को दर्शाता है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनय (प्रभारी राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, रायवाला) एवं डॉ. लक्ष्मण सिंह (प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक, ऋषिकेश) ने भी सहभागिता की और निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

ALSO READ:  UK : ज्योलिकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। साथ ही आंगनवाड़ी शिशुओं को वस्त्र पेंसिल बॉक्स ,मोजे , बिस्किट, चॉकलेट वितरित किए गए तथा समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का पंजीकरण प्रातः 9:30 बजे से आरंभ हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English