ऋषिकेश : संस्थान के निदेशक के साथ धोखाधड़ी, आरोपियों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : डॉक्टर नीरज कुमार निदेशक दून ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट श्यामपुर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि सितंबर अक्टूबर 2021 को नीरज कुमार निवासी सहसपुर देहरादून और उसके दोस्त संजय गुप्ता निवासी दिल्ली और प्रतीक निवासी मालवीय नगर राजस्थान ने उनसे जमीन दिखाने के नाम पर 24 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिया और जो जमीन दिखाई गई वह फर्जी निकली.

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय डाक सप्ताह पर उपडाकघर पांखु के लिए मेल वाहन सेवा का शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर डाक सुविधा

जब उनके द्वारा अपने पैसे वापस देने के लिए दबाव डाला गया तो विपक्षीगण द्वारा उन्हें एक बैंक चेक दिया गया जो बाउंस हो गया. डॉक्टर नीरज कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में धोखाधड़ी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई जो वर्तमान में प्रचलित है|

Related Articles

हिन्दी English