ऋषिकेश : कांग्रेस में हुए शामिल पूर्व प्रधान गिरीश चंद सोता अपने समर्थकों के साथ, कांग्रेसी कुनबा हुआ मजबूत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : ग्राम सभा वीरपुर खुर्द के पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस अधिकृत विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला के समर्थन में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा से नाखुश होकर पूर्व प्रधान गिरीश चंद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने पूर्व प्रधान गिरीश चंद और उनके समर्थकों को मालाएं पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई, कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन निश्चित है। रमोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है सभी वर्गों सभी संगठनों के लोग उनसे जुड़ रहे हैं और कांग्रेस को समर्थन दे रहे हैं।कांग्रेस पार्टी की रीती नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के लोग कांग्रेस परिवार में शामिल हो रहे हैं।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील

पूर्व प्रधान गिरीश चंद ने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश में भाजपा के कार्यकर्ताओं की स्थिति दयनीय है स्थानीय विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं किया जाता , 15 साल से राज कर रहे हैं विधायक को सत्ता से बाहर फेंकने के लिए क्षेत्र की जनता तैयार है। ग्रामीण क्षेत्र खासकर वीरपुर खुर्द के साथ स्थानीय विधायक द्वारा सौतेला व्यवहार किया गया है। पूर्व प्रधान ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होना गर्व की बात कही है। उन्होंने अपने समर्थकों से आगामी विधानसभा चुनाव में जयेंद्र रमोला को जीतने के लिए कमर कस कर मेहनत करने के लिए आह्वान किया है।

Related Articles

हिन्दी English