ऋषिकेश : कलश यात्रा के साथ गोस्वामी तुलसीदास का जयंती महोत्सव शुरू

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : कलश यात्रा के साथ महोत्सव शुरू रामायण प्रचार समिति की ओर से गोस्वामी तुलसीदास का जयंती महोत्सव. तुलसी मानस मंदिर के 41 वां वार्षिक उत्सव का कलश यात्रा तथा नगर परिक्रमा के साथ शुभारंभ किया गया. श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा नगर में निकाली गई. राम नाम के ध्वज तथा जय घोष के साथ कलश यात्रा नगर भ्रमण करती हुई. मालवीय मार्ग देहरादून रोड क्षेत्र रोड झंडा चौक सुभाष चौक भारत मंदिर त्रिवेणी घाट से होते हुए तुलसी मानस मंदिर पहुंची….इस अवसर पर, तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 10 दिवसीय तुलसी जयंती महोत्सव के प्रातः काल में पंडित वेद प्रकाश मिश्रा के द्वारा नवाहन पाठों का संगीत में रामायण के पाठो का गुणगान करेंगे. संध्या कालीन कथा के मुख्य व्यास युवराज स्वामी गोपालाचार्य महाराज राम कथा का वाचन करेंगे.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित के साथ किया गया. जिसमें जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रवीर पोखरियाल पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महाराज स्वामी अखंडानंद सरस्वती महंत आलोक हरि महाराज योगीराज नवीन जोशी आचार्य सुनील नौटियाल आचार्य राम प्रसाद योगेश पाहवा आदि ने किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर कृष्ण आचार्य जी महाराज ने की. उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी विशेष सेवा के लिए गंगा सेवकों को भी सम्मानित किया जाएगा कलश यात्रा में सम्मिलित हुए राजीव लोचन मनमोहन शर्मा पार्षद रीना शर्मा मीना देवी सीमा देवी सुमति देवी तनुज अरोड़ा श्याम अरोड़ा विनोद अग्रवाल रमाकांत भारद्वाज अभिषेक शर्मा सुनील गुप्ता अनूप रावत आदि लोग उपस्थित थे.



