ऋषिकेश : आबकारी विभाग ने रूसा फार्म में मारा छापा, एक महिला गिरफ्तार, 500 किलो लहन 35 लीटर कच्ची बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आबकारी विभाग की ताड़बतोड़ छापेमारी जारी है. शराब का गोरखधंधा करने वाले ठिकानों पर. बुधवार को सुबह सुबह आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा रूषा फार्म ऋषिकेश में एक घर पर छापा मारा गया. जो शांति देवी और गोपाल का घर है. आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में में हुई छापेमारी में घर से 500 किलो लहन एवम 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है. लहन को मौके पर नष्ट कर शराब को जब्त कर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है. इसमें गोपाल फरार है शांति देवी गिरफ्तार है. आबकारी टीम में इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के साथ हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, आशीष प्रकाश,सिपाही प्रदीप दयाल रहे मौजूद.

Related Articles

हिन्दी English