ऋषिकेश :खूखरी लेकर घूम रहा था नशे के आदी, गिरफ्तार

- चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को अवैध खूखरी*साथ किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त है नशे का आदी
दिनांक 26/04/2026 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान त्रिवेणी घाट, आस्था पथ,ऋषिकेश से चोरी की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति (1) राम जियावन पुत्र स्व0 रघुनाथ निवासी- गांव बस्तीपुरवा थाना मनकापुर जिला गौण्डा उत्तर-प्रदेश (उम्र- 28 वर्ष) 01 अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 157/2026 धारा 4/ 25 (1-B) (b) आर्म्स एक्ट बनाम- राम जियावन पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राम जियावन उपरोक्त को आज दिनांक 26.04.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त-
राम जियावन पुत्र स्व0 रघुनाथ निवासी- गांव बस्तीपुरवा थाना मनकापुर जिला गौण्डा उत्तर-प्रदेश (उम्र- 28 वर्ष)
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
1- खुखरी
पुलिस टीम
1-उ0नि0 बिनेश कुमार
2-कानि0 161 विनित



