ऋषिकेश : ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी ने प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को पार्टी का विधिवत चुनाव चिन्ह भेंट किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी से ऋषिकेश विधानसभा के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल को आज ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी ने पार्टी का विधिवत चुनाव चिन्ह भेंट किया| इस अवसर पर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व व विधानसभा प्रभारी का आभार व्यक्त किया और कहा है कि वह विश्वास दिलाते हैं कि चौथी बार भारी मतों से विजयी होंगे|

उन्होनें कहा है कि वह विश्वास दिलाते हैं कि चौथी बार भारी मतों से जीत का परचम लहराएंगे| अग्रवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जहां पर एक सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े चुनाव लड़ सकते हैं, पार्टी संगठन के बल पर ही हर व्यक्ति आगे बढ़ता है।उन्होंने कहा है कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे चौथी बार ऋषिकेश विधानसभा से विधायक बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है ।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

इस अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा के प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी ने कहा है कि अग्रवाल निश्चित रूप से भारी अंतर से विजयी होंगे उन्होंने कहा है कि बेदाग छवि और सुख दुख के साथी प्रेमचंद अग्रवाल हर समय जनता के बीच में रहते हैं। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दिगंबर सिंह नेगी सहित विधानसभा के विस्तारक रोहित राष्ट्रवादी ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, वीरभद्र के मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी आदि लोग उपस्थित थे ।

ALSO READ:  UK : कैनाल रोड की जर्जर हालत देख अधिकारियों को दिए निर्देश जल्द ठीक करने के ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English