ऋषिकेश : श्यामपुर में बंगला नाले में कई दिनों से गौ वंश मृत पड़ा है, सीधे जा रहा है नाला गंगा नदी में…सुध लेने वाला कोई नहीं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : श्यामपुर स्थित बंगाल नाले में कई दिनों से एक गौ वंश मृत पड़ा हुआ है. ऐसे में नाले के पानी को दूषित कर ही रहा है साथ ही नाला सीधे गंगा नदी में जा कर मिलता है. ऐसे में पवित्र मां गंगा नदी भी प्रदूषित हो रही है. न केवल नदी आस पास दुर्गन्ध भी आ रही है. साथ ही जंगली जानवर मंडराने का ख़तरा है. बताया जा रहा है यह गौ वंश दो तीन दिन से यहाँ पड़ा हुआ है. ऐसे में मुख्य हाई वे साफ़ देखा जा सकता है. केवाल 100 मीटर दूरी पर यह गौ वंश मृत मिला है. ऐसे में जो गंगा नदी के नाम पर दम भरते हैं वे सब आँख मूंदे हुए हैं. साथ ही पर्यावरण की जो बात करते हैं. पर्यावरण के नाम पर फोटो खिंचवाने वाले भी अनजान बने बैठे हैं.श्यामपुर फाटक से कुछ मीटर दूरी पर है यह जगह. इस तरह नाले में गौ वंश डालना किसी अपराध से कम नहीं है. स्थानीय पत्रकार राजेंद्र भंडारी ने भी कई जगह सूचना दी है. ताकि यह गौ वंश यहाँ से हटाया जा सके.लेकिन अभी कोई नहीं पहुंचा है समन्धित विभागों की तरफ से.इसे में कई सवाल उठते हैं, पर्यवरण कैसे बचा पाएंगे ? गंगा नदी का प्रदूषित होना, सम्बंधित विभाग नींद में, स्थानीय जनता भी जागरक नहीं हैं देखकर आँख मूंद देना, गौ वंश के नाम पर अपनी दूकान चलने वाले या गौ सेवक बनने वाले कहाँ हैं ? राजनीती करने वाले कहाँ है गौ सेवा पर ? इत्यादि

ALSO READ:  ऋषिकेश : प्रशासन ने नहीं ली सुध, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या का समाधान  बीना चौहान ने किया समस्या का समाधान तत्काल 

Related Articles

हिन्दी English