ऋषिकेश : प्रधानमंत्री मोदी के नाम भेजे पोस्ट कार्ड कोंग्रेसियों ने, वाजिब सवाल…सेना, अर्धसैनिक बलों में इतनी पोस्ट खाली क्योँ ?

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : तीर्थनगरी ऋषिकेश से सीधे पीएमओ भेजे गए कई पोस्ट कार्ड आज सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम. जिन मुद्दों पर पोस्ट कार्ड भेजे गए हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, वे सत्य जानकारी पर आधारित हैं. मुद्दे पर आम जन से देश से जुड़े हुए हैं. सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से देश के हालातों पर ध्यान देने के लिये कहा गया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड के माध्यम से अवगत करवाया कि इस समय थल सेना में, 1 लाख 55 हजार पद, नौसेना में 12,428 और वायु सेना में 7,031 पद खाली हैं। सेनाओं में JCO के 1,27,673 पद, नर्सिंग अफसर के 509 पद, तथा सिविलियन सेवा के 38,678 पद खाली हैं, अर्थात भारतीय सेना में कुल 2,82,673 पद खाली हैं। इसके अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों में 83,000 पद खाली हैं।रमोला ने बताया कि पोस्टकार्ड के माध्यम से मोदी से सवाल किया है कि क्या वे सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड के नौजवानों को सेना में सेवा का अवसर देंगे ?पार्षद शकुन्तला शर्मा व पार्षद विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेस के नवकल्प के अनुसार अपनी कार्यकारिणी में युवा, महिला, एससी एसटी को 50 प्रतिशत स्थान दें। इसके “अलावा चाय पर चर्चा कार्यक्रम न्याय पंचायत स्तर पर ने कहा कि ‘आज की चिट्ठी कार्यक्रम भी न्याय पंचायत स्तर तक नियमित चलाया जाए। ज्वलंत मुद्दों पर 10 दिन के अंतराल पर पत्रकार वार्ता जनपद स्तर पर आयोजित की जाए। महीने में दो विषयों पर शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन एवं समय-समय पर ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जाए।

मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राधा रमोला, चंदन सिंह पंवार, राज कुमार तलवार, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद चेतन चौहान, पार्षद शकुंतला शर्मा, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, मधु मिश्रा, मुकेश जाटव, सरोज देवराडी, अशोक शर्मा, प्रदीप चन्द्रा, बप्पी अधिकारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English