ऋषिकेश :श्यामपुर में कांग्रेसी हुए आक्रोशित, देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज करने के विरोध में राज्य सरकार का पुतला फूंककर जताया विरोध

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :शुक्रवार को देहरादून के गांधी पार्क में भर्ती घोटालों की जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे बेरोजगार नौजवानों पर उत्तराखंड राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बापू नगर श्यामपुर के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत के नेतृत्व में श्यामपुर बाईपास तिराहे पर राज्य सरकार का पुतला फूंक विरोध एवं आक्रोश जताया.

ALSO READ:  UK: सहसपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि “राज्य सरकार दमनकारी नीति अपना रही है! भाजपा सरकार राज्य के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने में पूर्णता विफल रही है! ऐसे में जब नौजवान अपने रोजगार की मांग को लेकर संवैधानिक तरीके से आंदोलन का मन बना रहे हैं! तो राज्य सरकार पुलिस प्रशासन के दम पर बर्बर तरीके से आंदोलन को कुचलने का षड्यंत्र रच रही है! जिससे पूरे उत्तराखंड में आम जनमानस में भाजपा सरकार के खिलाफ उबाल एवं जन आक्रोश व्याप्त है.” पुतला फूंकने वालों में देवी प्रसाद व्यास, मनोज गोसाई, गब्बर सिंह कैंतूरा, भगवती प्रसाद सेमवाल, धर्मानंद लखेड़ा, कुलदीप असवाल, रतन देव रियाल, सत्येंद्र रावत, बलदेव सिंह नेगी, शोभा भट्ट, शोभा बहुगुणा, योगराज नौटियाल, श्याम लाल, धनीराम, शिवदयाल रतूड़ी जी भी मौजूद थे आदि कांग्रेस जन शामिल थे.

ALSO READ:  UK : लिव-इन में रह रही युवती के 7 लाख युवक ने लिए, आयुक्त ने दिए निर्देश 3 महीने में लौटाए नहीं तो कार्यवाही होगी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English