ऋषिकेश:महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित निजी आवास पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर अग्रवाल ने कंडवाल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा है कि कुसुम कंडवाल को प्रदेश सरकार द्वारा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाए जाने पर ऋषिकेश सहित संपूर्ण महिला जगत में खुशी की लहर है। अग्रवाल ने कहा है कि यह न केवल कुसुम कंडवाल का सम्मान है बल्कि प्रदेश सरकार ने महिला जगत का सम्मान किया है। अग्रवाल ने कुसुम कंडवाल को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं ने विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई। इस अवसर पर वीर भद्र मंडल के महामंत्री एवं मीरा नगर की पार्षद सुंदरी कंडवाल, भूपेंद्र राणा भी उपस्थित रहे.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में पैरामेडिकल छात्रों ने उठाई इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English