ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा मामले पर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर परीक्षा निरस्त करने के फैसले का स्वागत किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा मामले पर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर परीक्षा निरस्त करने के फैसले का स्वागत किया है। वहीं, मंत्री डॉ अग्रवाल ने कैबिनेट में धामी सरकार द्वारा लिए गए सख्त नकल विरोधी कानून बनाये जाने के फैसले पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के न्याय की जीत होगी, जो योग्य होने के बावजूद अयोग्य रह जाते हैं।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी लगातार भ्रष्टाचार व नकल करने वालों पर नकेल कस रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री धामी ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में दोषियों पर कार्यवाही कर सरकार का रुख स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के वर्ष 2003 और 2016 के शासनकाल में पटवारी भर्ती परीक्षा में धांधली हुई थी मगर कांग्रेस सरकार द्वारा इस पर एक्शन लेने के बजाय संरक्षण देने का काम किया। जबकि इसके विपरीत धामी सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही कर रही है।

ALSO READ:  UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि कैबिनेट में भी भ्रष्टाचार और परीक्षाओं में नकेल का संज्ञान लिया गया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में निर्णय हुआ कि धामी सरकार प्रदेश के भीतर भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए जल्द ही सख्त कानून लाएगी। उन्होंने कहा कि यह कानून देश का सबसे कठोर कानून में से एक होगा। जिसमें दोषी पाए जाने पर उम्र कैद तक की सजा का प्रावधान होगा। इसके लिए मंत्री डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

हिन्दी English