ऋषिकेश : भाजपा की आगामी चुनाव को लेकर कवायद तेज, बूथ व् पन्ना सशक्तिकरण को लेकर बैठक हुई, रायवाला मंडल के छिद्दरवाला में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है आगामी चुनाव को लेकर. उसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. उसी क्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला ऋषिकेश के रायवाला मण्डल में छिद्दरवाला शक्तिकेंद्र के बूथ संख्या 4 में बूथ अध्यक्ष राज कुमारी पंवार की अध्यक्षता में बूथ समिति की बैठक आयोजित हुई.

बैठक में बूथ समिति को सरल एप्प के माध्यम से जोड़कर ओटीपी द्वारा मोबाइल नंबर का सत्यापन कराया गया व पन्ना प्रमुख नियुक्त किये गये. साथ ही पार्टी संगठन स्तर पर आगामी रणनीति के तहत सबकी जिम्मेदारी तय की गयी और बूथ सशक्तिकरण पर भी जोर दिया गया। बैठक लेने वाले पदाधिकारी के रूप मे सम्मिलित ग्राम प्रधान प्रदेश प्रवक्ता प्रधान संगठन सोबन सिंह कैंतुरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र रावत, शक्तिकेंद्र सयोंजक अनीता राणा, संचालन कर्ता व सयोंजक समण्डल महामंत्री सुरेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री युवा मोर्चा आयुष रावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी, जगमोहन सिंह रावत, भागचंद पंवार, रोशन कलुडा मण्डल मंत्री युवा मोर्चा, रमन ढिल्लो, राहुल थापा, रोबिन रावत व मातृ शक्ति तथा बूथ समिति के सदस्य मौजूद रहे.

ALSO READ:  UK: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निरमाण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित कैंप का विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English