ऋषिकेश : भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने की कैबिनेट मंत्री से बात, पार्किंग समस्या पर हुई चर्चा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से औपचारिक भेंट की.

भेंटवार्ता के दौरान राणा ने माननीय मंत्री को ऋषिकेश शहर में हो रहीं पार्किंग की गंभीर समस्या से अवगत कराया एवं इस सन्दर्भ मैं कुछ सुझाव भी प्रेषित किए l राणा ने कहा कि ऋषिकेश तीर्थ नगरी है और चारों धाम की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु यहीं से होकर गुजरते हैं इसलिए लाखो की संख्या में यहाँ पर्यटक निरंतर आते रहते है l साथ ही योग का केंद्र होने के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी अधिक संख्या में ऋषिकेश पहुंचता है l किंतु पार्किंग आदि की कोई उचित व्यवस्था ना होने के कारण पर्यटक एवं आमजन परेशान व निराश हो जाते हैं और पार्किंग के लिए यहां वहां भटकते रहते हैं जिस कारण वह यहां के तीर्थ स्थानों का अच्छी तरह से दर्शन भी नहीं कर पाते इसलिए यहाँ पर पार्किंग की उचित व्यवस्था होना अति आवश्यक है l

ALSO READ:  UK : एम्स, ऋषिकेश में ओपीडी मरीजों व तीमारदारों को किया हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक

इस विषय में राणा ने कुछ सुझाव भी उनके समक्ष रखे lसभी बातों और सुझावों को मंत्री द्वारा ध्यान से सुना गया और इस समस्या को गंभीर समझते हुए मंत्री द्वारा इस समस्या के निदान का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया lइस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा राजेंद्र तरियाल जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली जिला मंत्री पुष्पा ध्यानी आदि उपस्थित रहे

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English