ऋषिकेश : भाजपा जिला डाटा प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन, आगामी कार्यों की रुपरेखा, रणनीती तो बनी ही साथ ही सरल ऐप से जोड़ने की जानकारी भी दी गयी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बनखंडी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सोमवार को भाजपा ऋषिकेश जिले की डाटा प्रबंधन टोली की बैठक आयोजित की गई. जिसमें अब तक किए गए कार्यों की प्रगति और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों की योजना रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरल ऐप से जोड़ने की जानकारी दी और सभी से सरल ऐप को 100% पूर्ण करने के लिए आवाहन भी किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष और संयोजक डेटा प्रबंधन समिति मनोज ध्यानी ने कहा है कि सरल एप के द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ता और वोटर को पार्टी से जुड़ने का उद्देश्य लेकर भाजपा चली है. जिसे जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार ने कहा है कि मंडल की पूरी टीम अपनी डाटा प्रबंधन टोलियों के साथ में सरल ऐप को अधिक से अधिक लोगों तक जोड़ेगी.पार्टी की उपलब्धियों पार्टी की योजनाओं और जनकल्याण के लिए तैयार की गई कार्य योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएगी।

ALSO READ:  UK : रायवाला के पास ट्रेन से कटी अज्ञात महिला, दाहिने हाथ में टैटू बना हुआ है

इस अवसर पर पार्षद शिव कुमार गौतम, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, आईटी प्रभारी रोहित भारद्वाज, मंडल रानीपोखरी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ,मंडल अध्यक्ष माजरी प्रताप सिंह ,मंडल अध्यक्ष श्यामपुर दिनेश पयाल, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह सुमन, जिला कार्यालय प्रभारी देवदत्त शर्मा, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना,पवन शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल,आईटी प्रभारी नवीता अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल, आशीष जोशी सहित जिले और मंडल के सभी डाटा प्रबंधन समितियों के सदस्य और पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English