ऋषिकेश : भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रतीतनगर में लाभार्थी मेले का आयजन किया गया, डॉ स्वराज विद्वान् रहीं मुख्य अतिथि 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विधानसभा ऋषिकेश के अंतर्गत अनुसूचित मोर्चा द्वारा प्रतीत नगर रायवाला में लाभार्थी मेले का आयोजन किया गया.  जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा डॉक्टर स्वराज विद्वान उपस्थित रही.

इस दौरान अपने  वक्तव्य में डॉक्टर स्वराज ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में गरीबों और असहाय  लोगों के लिए अनेक योजनाएं लागू हुई हैं. जिनका उन्होंने लाभ भी उठाया है. जैसे आवास योजना. उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, जनधन खाता, शौचालय निर्माण और करोना काल में मुफ्त राशन के साथ साथ ही मुक्त वैक्सीन भी लगाई गईl

ALSO READ:  UK :गुमशुदा युवती के कंकाल की हुई शिनाख्त, २ आरोपी पहले से हैं गिरफ्तार

    अब भाजपा के कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से मुलाकात करनी है और उन्हें उठाए गए लाभ के विषय में याद दिलाना है. अन्य योजनाओं के विषय में भी लोगों को जानकारी उपलब्ध करानी हैl इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशन  द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा विजेंद्र मोघा  द्वारा किया  गयाl कार्यक्रम संयोजन कमल कुमार, जितेंद्र भारती जिला उपाध्यक्ष, एवं बबीता कमल कुमार द्वारा किया गया.     कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट, जिला मंत्री गणेश  सिंह रावत, अंकित,अनीता ,राधेश्याम जाटव, अनिल भगवाधारी,आरती, अंकुश,रीना  पासवान, प्रेमनाथ  राव व् अन्य अलग   उपस्थित रहे

ALSO READ:  UK : खदरी खड़कमाफ में कनिष्ठ प्रमुख बीना चौहान ने लगाए स्मार्ट नंबर प्लेट रीडर कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

Related Articles

हिन्दी English