ऋषिकेश बार के चुनाव, 19वीं बार बने अध्यक्ष राजेंद्र सजवाण, महासचिव राज कौशिक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजेंद्र सजवाण,19 वी बार हासिल की जीत;राज कौशिक महासचिव

ऋषिकेश :रिकॉर्ड 19 वीं राजेंद्र सजवाण अध्यक्ष बने हैं. ऋषिकेश  बार एसोसिएशन 2026 के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह सजवाण ने अपने प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह वर्मा पर 177 वोटो से जीत दर्ज की। सजवान ने 19 वी बार अध्यक्ष पद जीत हासिल की। वहीं महासचिव पद पर राज कौशिक निर्वाचित हुए हैं। इस वर्ष कुल 411 अधिवक्ता मतदाता थे।कोर्ट परिसर में मुख्य चुनाव अधिकारी ओंकार सिंह चौधरी व राजीव खेड़ा के निर्देशन में हुए ऋषिकेश बार संघ के चुनाव में जहां राजेंद्र सिंह सजवाण अध्यक्ष पद पर चुने गए वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजय नेगी विजयी रही। सहसचिव पद पर कृष्णा पांडे ने जीत दर्ज की। विनोद कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष व हरीश आजाद ने ऑडिटर पद पर जीत दर्ज की है। देर शाम आये परिणाम. 

Related Articles

हिन्दी English