ऋषिकेश : नाराज हुए कैबिनेट मंत्री डा प्रेम चंद अग्रवाल हरिद्वार रोड पर काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो, सचिव को किया नाराजगी भरा फ़ोन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार मार्ग में कार्य की गति धीमी तथा ड्रेनेज सिस्टम संबंधी निर्माण कार्य पूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव लोनिवि डॉक्टर पंकज पांडे को निर्देशित किया है. डॉ अग्रवाल ने सचिव लोनिवि से दूरभाष पर वार्ता की उन्होंने कहा कि हरिद्वार मार्ग पर सड़क में तो बना दी गई है। मगर, नालों में सफाई को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि नालों को बिना साफ किए स्लैब डाले जा रहे हैं, जिससे गंदगी बारिश में रहकर सड़कों में आ रही है।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से की शिष्टाचार भेंट

डॉ अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार मार्ग पर कार्य की गति और गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में स्थानीय जनता सहित इस मार्ग से गुजरने वाले यात्री, पर्यटक को समस्या से गुजरना पड़ता है।डॉ अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते जनता जनप्रतिनिधियों को कोसती है जबकि उनकी ओर से लगातार हरिद्वार मार्ग पर सड़क निर्माण, नालियों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर पूर्व में कई बार निर्देश दिए गए हैं।डॉ अग्रवाल ने सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ पंकज पांडे को निर्देशित करते हुए कहा कि इसकी मॉनिटरिंग की जाए और कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए काम में गति लाई जाए।

Related Articles

हिन्दी English