ऋषिकेश : युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ ही प्रदेश को अग्रणीय राज्य की श्रेणी में ले जाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प वचनबद्ध है : डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके जन्मदिवस मुलाकात कर बधाई दी। इस मौके पर डॉक्टर अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी को पुष्प गुच्छ और माता की शॉल ओढ़ाकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के साथ ही प्रदेश को अग्रणीय राज्य की श्रेणी में ले जाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प वचनबद्ध है। इस क्रम में मुख्यमंत्री धामी जी निरंतर सकारात्मक निर्णय भी ले रहे हैं।डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की अगुवाई में प्रदेश सफलता के नए आयाम हासिल करेगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही युवा मुख्यमंत्री भी विकल्प रहित संकल्प और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से प्रदेश हित में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर प्रधान सागर गिरी भी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : निर्मल आश्रम...हरि कृपा सिलाई केन्द्र की 23 जरूरतमंद नारी शक्तियों को सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र व प्रसाद भेंट किया गया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English