ऋषिकेश : अलोहा होटल के ‘हाउस कीपिंग सुपरवाइजर’ द्वारा जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने की कोशिश, सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :मंगलवार को तपोवन इलाके में अलोहा होटल के हाउस कीपिंग सुपरवाइजर राकेश कुमार ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना दिन में 2:30 बजे के लगभग की है. जानकारी के अनुसार राकेश कुमार उम्र 31 वर्ष ने अपने कमरे पर जहरीला पदार्थ खा लिया उसके बाद उसे आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया जहाँ पर उपचाराधीन है.

जानकारी के अनुसार जिस समय जहरीला पदार्थ खाया उस समय घर पर पत्नी मौजूद नहीं थी बताया जा रहा है वह भी काम पर गयी हुई थी. राकेश का परिवार तपोवन क्षेत्र में दीपक पुंडीर के घर में रहता है किराए पर और रानीखेत का रहने वाला है. दिन में मकान मालिक को जैसे ही पता कुछ खा लिया है करके तुरंत राकेश को उठा कर ऋषिकेश सरकारी हॉस्पिटल ले कर आये. युवक जब ज्यादा उल्टी करने लगा और ज्यादा हालत खराब होने लगी उसके बाद एमरजेंसी में भर्ती किया गया उसके बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया है. वहीँ युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. युवक ने क्या जहरीला पदार्थ खाया और क्योँ खाया इस बारे में जांच के बाद ही कुछ पता चल पायेगा. फिलहाल, युवक बोलने की स्थिति में नहीं था. राकेश कुमार पत्नी और दो बच्चों के साथ तपोवन क्षेत्र में रहता है. पत्नी को जैसे ही पता लगा वह रोती हुई सरकारी हॉस्पटल पहुंची उसने बताया “उसके पति अलोहा होटल में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं . दो तीन दिन पहले सर दर्द की शिकायत थी उनको उसके बाद निर्मल हॉस्पिटल में उपचार चला लेकिन टेस्ट कराये गए कुछ नहीं निकला. हमारे बीच में कोई झगड़ा भी नहीं था. मेरे पति दो-तीन से छुट्टी पर थे ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे.

ALSO READ:  देहरादून में सट्टा लगाने में ब्यस्त था युवक पड़ा पुलिस का छापा हुआ गिरफ्तार

ऐसे में मकान मालिक का लड़का और स्टाफ के कुछ लोग जो पडोसी भी हैं वे सरकारी हॉस्पिटल ले कर आये हैं उन्हें. सरकारी हॉस्पिटल में रोते हुए पत्नी ने बताया ऐसा क्योँ किया मुझे नहीं पता”. फिलहाल मामले की पुलिस जाँच में जुट गयी है.

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English