ऋषिकेश : एम्स का 13 जुलाई को होगा दीक्षांत समारोह…26 टॉपरों को दिया जायेगा गोल्ड मेडल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाले दीक्षांत समरोह की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। 13 जुलाई को आयोजित हो रहे इस समारोह में 26 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद यह आयोजन तीन साल के बाद किया जा रहा है।

मंगलवार को संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एम्स में दीक्षांत समारोह का यह तीसरा आयोजन है। इससे पूर्व 3 नवम्बर 2018 और 14 मार्च 2020 को यहां अभी तक दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित हो चुके हैं। जानकारी देते हुए कार्यक्रम की नोडल ऑफिसर प्रोफेसर (डॉक्टर) लतिका मोहन ने बताया कि दीक्षांत समरोह में 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी। इनमें एमबीबीएस 2013-14 बैच के 38, 2015 बैच के 96 और 2016 बैच के 96 छात्र-छात्राएं , एमडीएमएस 2017-20 बैच के 493, डीएमएमसीएच 2018-20 बैच के 148, पीएचडी 2022-23 बैच के 10, एमपीएच 2018-21 बैच के 39, एमएचए के 1, एमएससी एलाईड 20185-19 बैच के 22, बीएससी नर्सिंग 2016 बैच के 56, एमएससी नर्सिंग 2017-20 बैच के 33 और पैरामेडिकल 2022-23 बैच के 9 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उपाधि पाने वाले छात्र-छात्राओं में से 26 का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। इनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं 2015 और 2016 बैच के हैं। जबकि 2017, 2018, 2019 और 2020 बैच के कुछ अन्य छात्र-छात्राओं को भी उपाधियां और मेडल दिए जाएंगे। समारोह सुबह 9 बजकर 30 मिनट से संस्थान के मुख्य ऑडोटोरियम में शुरू होगा।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में कोविड महामारी के दौरान लाॅकडाउन लगने तथा लम्बे समय तक कोरोना संक्रमण की स्थिति बने रहने के कारण एम्स में दीक्षांत समारोह का नियमित आयोजन नहीं हो पाया था।संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो0 मीनू सिंह ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार होंगी।समारोह में टाॅपरों सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को भी मेडल से सम्मानित करने के अलावा अलग-अलग विषयों के शोधकर्ताओं को भी उपाधि प्रदान की जायेगी।

Related Articles

हिन्दी English