ऋषिकेश : सड़क पर पेड़ काटते समय टहनी गिरी दुपहिया सवार युवक पर, देखिये कैसे गिरा युवक, वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : हरिद्वार रोड पर जयराम आश्रम के पास एक पेड़ काटते समय उसकी टहनी एक स्कूटी सवार युवक के ऊपर जा गिरी. युवक गनीमत रही मामूली तौर पर घायल हुआ लेकिन यह लापरवाही दिखाई दे रही है सम्बंधित विभाग की. क्योँकि ट्रैफिक को रोक देना चाहिए था ऐसे समय. युवक की जान भी जा सकती थी. टहनी गिरने और युवक के स्कूटी से गिर कर घिसटने का वीडियो वायरल हो रहा है. आपको बता दें, जयराम आश्रम के पास हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है उसी एवज में सम्बंधित विभाग वर्षों पुराने पेड़ों को काट रहा है.हालाँकि इसकी अनुमति ली हुई है लेकिन ऐसे काम करते वक्त मुख्य सड़क पर आम जन को नहीं आने देना चाहिए.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

ट्रैफिक को डाइवर्ट या फिर सम्बंधित विभाग के कर्मी वहां पर खड़े होने चाहिए. सवाल उठता है अगर खड़े भी थे तो कैसे युवक बीच में आ गया. बताया जा रहा है वीडियो सोमवार का है. हालाँकि नेशनल वाणी पुष्टि नहीं करता कब का है लेकिन पेड़ जो गिरे हुए वहां पर उस अनुसार लोगों का कहना है सोमवार का है.

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

पेड़ की टहनी गिरते हुए वायरल हो रहे वीडियो को देखिये—>>

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English