ऋषिकेश :३ मास्टर माइंड गिरफ्तार, पुलिस से सेटिंग का झांसा दिखाकर अपराध करने का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  “पुलिस सेटिंग” का झांसा देकर कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर 25 लाख रुपये की संगठित रंगदारी वसूली का ऋषिकेश पुलिस ने किया पर्दाफाश — मास्टरमाइंड सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹1,83,500/- नकद, मोबाइल फोन व डिजिटल साक्ष्य बरामद”
——————————-
दिनांक 10.05.2026 को  वादी अतुल गुप्ता निवासी गंगानगर, ऋषिकेश को   व उसके परिवार को हत्या के प्रयास  एवं लूट जैसे गंभीर मुकदमों में फंसाने का भय दिखाकर लगातार दबाव बनाये जाने व अभियुक्त अनुज गोयल ने स्वयं को पुलिस से “सेटिंग” वाला बताते हुए कहा कि मामले को दबाने हेतु 20–25 लाख रुपये देने व अन्यथा गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिये जाने की धमकी एवं दबाव के चलते अभियुक्तगण द्वारा वादी से ₹2,00,000/- की प्रारंभिक धनराशि वसूली किये जाने  तथा शेष बड़ी रकम की मांग जारी रखी जाने पर वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-181/2026 धारा 318(4)/308(3)/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
***********************
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं संगठित आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
***********************
 गठित टीम के  द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल सर्विलांस, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल्स एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से अभियुक्तों की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया गया।पुलिस टीम की त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियुक्त शुभम चौहान की निशानदेही पर उसके घर से ₹1,83,500/- नकद बरामद किए गए, जो वादी से वसूली गई रकम का हिस्सा था। बरामदगी को विधिवत सील कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई।इसके पश्चात मुख्य साजिशकर्ता अनुज गोयल को लच्छीवाला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि यह संपूर्ण योजना वादी को भयभीत कर धन वसूली करने हेतु सुनियोजित षड्यंत्र के तहत तैयार की गई थी।अभियुक्त अनुज गोयल के मोबाइल फोन की जांच में वादी को धमकाने, रुपये मांगने तथा साजिश से संबंधित व्हाट्सएप कॉल एवं संदेशों के महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। साथ ही घटना के दौरान की कॉल डिटेल्स एवं चैट रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं। इसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/61(2) BNS एवं 308(7) BNS की वृद्धि की गई है। अभियुक्तगणो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  अभियुक्तो को आज मा0 न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
 *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
***********************
(1)अनुज गोयल पुत्र स्व0 कैलाश चंद गोयल, निवासी भानियावाला, डोईवाला, देहरादून, (उम्र 52 वर्ष)
(2)शुभम चौहान पुत्र छत्रपाल सिंह, निवासी रानीपोखरी/दोनाली, देहरादून, (उम्र 29 वर्ष)
(3)आदित्य लोधी पुत्र सुभाष कुमार लोधी, निवासी अमन विहार, डोईवाला, (उम्र 24 वर्ष)
 बरामदगी का विवरण
(1)-₹1,83,500/- नकद
(2)एक एप्पल आईफोन मोबाइल
(3)व्हाट्सएप चैट एवं कॉल रिकॉर्ड
(4)अन्य डिजिटल साक्ष्य सामग्री
पुलिस टीम-
1-प्रभारी निरीक्षक कैलाशचन्द्र भट्ट
2-व0उ0नि0 भरत सिंह रावत
3-उ0नि0 विकसित पंवार (विवेचक)
4-उ0नि0 दिनेश राणा
5-उ0नि0 राजकुमार
6-का0 787 दिनेश महर
7-का0 84 सौरभ वालिया
8-का0 1733 मिथलेश
ALSO READ:  UK :उत्तराखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में IDPL इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Related Articles

हिन्दी English