ऋषिकेश :दिल्ली के नजफगढ़ और द्वारका के 2 युवक चीला शक्तिनहर में हुए गायब, SDRF की खोज जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :लक्ष्मण झूला पुलिस थाने के अंतर्गत चीला शक्तिनगर में दो युवक सोमवार शाम को गायब हो गए. मामले में SDRF खोजबीन में लगी रही अन्धेरा होने की वजह से देर शाम रोक दिया गया सुबह फिर से अभियान शुरू होगा. दरअसल, दिल्ली के दो युवक मेरठ परीक्षा देने आये थे वहां से ऋषिकेश घूमने आ गए.

ऐसे में हरिद्वार से ऋषिकेश मार्ग पर चीला शक्ति नगर जो राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क के अंदर पड़ती है, वहां पर चार लोग घूमने गए हुए थे. लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:49 बजे दिल्ली के चार युवक बैराज-चीला मार्ग पर घूमने पहुंचे. इस दौरान प्रमोद (25) पुत्र विनोद कुमार निवासी नगली बिहार, नजफगढ़ नई दिल्ली पानी भरने के लिए चीला शक्तिनहर में उतरा. लेकिन अचानक पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया. देखते ही देखते वह नहर के तेज बहाव में ओझल हो गया. प्रमोद को बचाने के लिए पंकज (25) पुत्र अनूप सिंह सेक्टर 16, बी द्वारका, बीएसएफ फ्लैट नंबर 162, नई दिल्ली बचाने के लिए नहर में कूदा. लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया. सूचना मिलने पर लक्ष्मणझूला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. अन्य दो युवक हैं कमलजीत तेहलान पुत्र विशन सिंह निवासी नगली सकरावती दिल्ली, निशांत राणा पुत्र रविंद्र कुमार निवासी नजफगढ़, दिल्ली.

ALSO READ:  UK : 9 जगहों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया. वहीं एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि चारों युवक यूपी के मेरठ में परीक्षा देने के लिए आए थे. परीक्षा देने के बाद सभी चीला-बैराज मार्ग घूमने पहुंचे थे. परिजन भी रिष्केष पहुँच गए हैं. मंगलवार को फिर से जलपुलिस और SDRF के द्वारा युवकों की तलाश की जायेगी.

Related Articles

हिन्दी English