‘बमबाजी’ का परिणाम, ‘फीफा’ ने रूस को 2022 वर्ल्ड कप से किया बाहर

Результат «бомбардировки»: «ФИФА» исключила Россию из ЧМ-2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : रूस के लिए आने वाले दिन लगता है अच्छे वाले दिन नहीं रहेंगे. राजनीती के बाद खेल में भी रूस को अन्य देश एक तरफ करने के मूड में हैं. यूक्रेन पर हमला करने को लेकर रूस को अब खेल के क्षेत्र में भी ऐक्शन झेलना पड़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के बाद अब फीफा (FIFA) और यूएफा (UEFA) ने भी बड़ा एक्शन लिया है.बड़ा ऐक्शन लेते हुए फीफा ने रूस को 2022 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है.

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

फीफा का कहना है कि वह यूक्रेन के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है. फीफा और यूएफा दोनों के अध्यक्ष को उम्मीद है कि यूक्रेन की हालत जल्द ही सुधरेगी और फुटबॉल वापस से लोगों के बीच खुशियां लेकर आएगा. इससे शांति को भी बढ़ावा मिलेगा.वहीं, यूएफा ने भी अगले आदेश तक रूस के फुटबॉल क्लबों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. अब रूस के क्लब किसी भी फुटबॉल लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. आपको बता दें, इस साल नवंबर-दिसंबर में कतर में फीफा वर्ल्ड कप होना है. रूस ने अब तक वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी नहीं किया था.

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

रूस को मार्च-अप्रैल में फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलना था. फीफा ने कहा है कि रूस की राष्ट्रीय टीम और क्लब अगले आदेश तक किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे. ऐसे में आने वाले दिन रूस को खेल के क्षेत्र में भी मुंह की खानी पड़ सकती है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English