क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने छिद्दरवाला के नवाबवाला में बनी पुलिया का लोकार्पण कर जनता के सुपुर्द किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने 07 लाख रूपये की लागत से छिद्दरवाला के नवाबवाला में बनी पुलिया का लोकार्पण कर जनता के सुपुर्द किया। उन्होंने कहा कि यह पुलिया आवागमन को आसान और सुरक्षित बनाएगी। पुलिया निर्माण से उत्साहित ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री  अग्रवाल का आभार प्रकट किया। पुलिया लोकार्पण कर अग्रवाल ने कहा कि इस पुलिया निर्माण से ग्रामीण मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे। कहा कि आवागमन सुगम्य होने के साथ कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा की जनता ने उन्हें चौथी बार विधायक बनाया है, उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा वासियों की समस्याओं के निदान के लिये सदैव तत्पर हैं। अपनी विधायकी के 18 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का नगरीय क्षेत्रों की भांति विकास कार्य हुए। सभी मूलभूत समस्याओं लो-वोल्टेज, सीवर लाइन, पेयजल लाइन, पथ प्रकाश, आंतरिक मार्ग, बाढ़ सुरक्षा कार्य जैसे लगभग सभी का निदान किया है। कहा कि आगे भी ग्रामीणों की समस्याओं के लिये हर संभव कार्य करेंगे। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी विमला नैथानी, प्रधान संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, सरदार बलविंदर सिंह, अंबर गुरूंग, किशन थापा, सहायक अभियंता लोक निर्माण  विभाग मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English