क्रिसमस तथा नववर्ष को लेकर SSP टिहरी ने की बैठक मुनि की रेती में कई संगठनों के साथ, दिए उचित दिशा निर्देश, सुझाव भी लिए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
आयुष अग्रवाल, एसएसपी, टिहरी

मुनि की रेती :  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [एसएसपी]  जनपद टिहरी गढ़वाल  आयुष अग्रवाल द्वारा सोमवार को यानी  दिनांक 23.12.2024 को मुनि की रेती क्षेत्र में गढ़वाल मंडल विकास निगम,गंगा रिसॉर्ट में होटल एसोसिएशन, राफ्टिंग एसोसिएशन, परिवहन व्यवसाई तथा रेंटल बाइक एसोसिएशन की गोष्ठी की गई। बैठक  से पूर्व विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपनी- अपनी समस्याएं रखी गई जिसमें :-

1- आगामी #क्रिसमस त्यौहार व #नववर्ष को लेकर ट्रैफिक की समस्या बताई गई।
2- राफ्टिंग हेतु अलग मार्ग बनाए जाने का सुझाव दिया गया।
3- मुनि की रेती क्षेत्र में पार्किंग की समस्या के संबंध में अवगत कराया गया।
4- मुनि की रेती क्षेत्र में भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने की मांग रखी गई।
5- निराश्रित पशुओं को उचित स्थान पर भेजे जाने या काजी हाउस बनाए जाने का सुझाव दिया गया।
6- बालकनाथ चौक पर #सीसीटीवी लगाए जाने हेतु अवगत कराया गया।
7- इसके अतिरिक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाए जाने हेतु अवगत कराया गया।उक्त गोष्ठी कार्यक्रम में  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न #संगठन के पदाधिकारियों को उनकी समस्याओं का निराकरण किए जाने हेतु पुलिस के स्तर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया गया साथ ही पुलिस कार्यों में जन सहयोग किये जाने की अपेक्षा की गई।कार्यक्रम में  बच्चन पोखरियाल #समाजसेवी,  रघुवीर सिंह कठेत पदाधिकारी होटल एसोसिएशन,  कविता कंडवाल,  दिनेश भट्ट अध्यक्ष राफ्टिंग संगठन,  अंकुश कुमार प्रबंधक थ्रिल फैक्ट्री,  अनुभव पयाल राफ्टिंग संगठन,  वेद प्रकाश मैठानी विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे।उक्त गोष्ठी के उपरांत  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारियों तथा यातायात उप निरीक्षकों की गोष्ठी ली गई। जिसमें आगमी क्रिसमस त्योहार तथा नववर्ष को सकुशल संपन्न कराए जाने के दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना प्रभारी मुनि की रेती रितेश शाह और उनकी टीम मौजूद रही.

Related Articles

हिन्दी English