ऋषिकेश में हुई राष्ट्रीय जनता पावर (RJP) की बैठक, चार बिन्दुओं पर संगठन करेगा आगे काम, जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  रविवार को यानी  दिनांक 01 मार्च 2026 को काली मंदिर, आईडीपीएल, ऋषिकेश में RJP – राष्ट्रीय जनता पावर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.  जिसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन के सभी टीम सदस्यों से सुझाव लिए गए तथा प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को भविष्य में लागू करने हेतु विधिवत रूप से संज्ञान में लिया गया। अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नेगी सूरी ने जानकारी देते हुये बताया.
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न प्रमुख निर्णय लिए गए:
1.19 मार्च 2026 को माँ महाकाली  मंदिर परिसर आईडीपीएल IDPL में  हिंदू नववर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक जागरूकता गतिविधियाँ एवं जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
2. संगठन द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में चलाए जा रहे “नशा मुक्त ऋषिकेश ” को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया गया।
3. इस अभियान को सफल बनाने हेतु एम्स ऋषिकेश, स्थानीय अस्पतालों, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पुलिस प्रशासन एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों  के साथ समन्वय स्थापित कर नशे के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
4. युवाओं को नशे से दूर रखने, जागरूकता रैलियाँ, परामर्श शिविर एवं सामुदायिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि RJP – राष्ट्रीय जनता पावर सामाजिक सरोकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर अन्य संगठनों के साथ मिलकर कार्य करेगी और ऋषिकेश को **नशा मुक्त एवं स्वस्थ समाज** बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने 19 मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा नशा मुक्त ऋषिकेश के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष  सुरेन्द्र सिंह नेगी, मोहन भंडारी जतिन माथुर, jp जोशी,अमित रियाल, संजय सिलसवाल, यशवंत रावत, गोपाल रावत, विजय रावत,विवेक टंडन, जगदीश शर्मा, प्रवीण रतूड़ी, विवेक जैन, बजेंद्र सिंह, अतुल ध्यानी, अनिल बडोनी, एवं मातृ शक्ति आदि मौजूद रहे.
ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ
Ad

Related Articles

हिन्दी English