UK : राज्य निर्माण सेनानियों की हुई बैठक ऋषिकेश में, सरकार को दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  :  उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानियों की एक आवश्यक बैठक आईएसबीटी परिसर ऋषिकेश राज्य निर्माण सेनानी शहीद स्मारक में आहूत की गई. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन कार्यों के चिन्हीकरण  में लेट लतीफ के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन खुद जिम्मेदार है. बड़े दुर्भाग्य की बात है, जिन शहीदों की कुर्बानियां और संघर्षों से इस राज्य का निर्माण हुआ था. वे आज इस स्थित से गुजर रहे हैं. 
राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन की मिली भगत से 26 साल बाद भी वे लोग अपने हक की लड़ाई के लिए आज भी सड़कों पर हैं.  राज्य निर्माण सेनानी ने कहा जिला प्रशासन भी राज्य आंदोलनकारी की अनदेखी कर रहा है. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्य निर्माण सेनानियों ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में शराब माफिया भूमाफिया एवं खनन माफिया को पनाह दे रही है. मूल निवास एवं भू कानून को दरकिनार कर राज्य की बेरोजगारों के साथ  धोखा कर रही है. राज्य निर्माण सेनानियों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार ने सही समय पर राज्य आंदोलनकारी का चिन्हीकरण,  राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा, 10% क्षैतिज आरक्षण, एक समान पेंशन की घोषणा नहीं की तो आने वाले चुनाव में उत्तराखंड में जिलेवार तहसील स्तर पर राज्य सरकार के खिलाफ पोल खोल कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी, बैठक में मुख्य रूप से बलवीर सिंह नेगी, गंभीर सिंह मेवाड़, उदयवीर सिंह चौहान, गुलाब सिंह रावत, धर्मराज पुंडीर, बृजेश डोभाल मायाराम उनियाल जगदंबा प्रसाद भट्ट जगदीश प्रसाद भट्ट हरि सिंह नेगी महेंद्र बिष्ट दयाराम रतूड़ी महादेव रागड  जयवीर भंडारी डी एस गुसाईं श्रीमती रामेश्वरी चौहान लक्ष्मी बुडाकोटी जयंती नेगी शकुंतला नेगी जय डोभाल कमला रौतेला यशोदा नेगी अंजू गैरोला मदनी देवी सुशीला बिष्ट चीता कंडवाल पार्वती नेगी सहित लोग मौजूद थे. बैठक के अध्यक्षता बलवीर सिंह नेगी तथा संचालन डीएस गुसाईं एवं गंभीर मेवाड ने संयुक्त रूप से किया.

Related Articles

हिन्दी English