पौड़ी: राजेश थपलियाल ज्वालपा धाम संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक नियुक्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी: राजेश थपलियाल को ज्वालपा धाम संस्कृत विद्यालय का प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

श्री ज्वालपा देवी मंदिर समिति ने समिति के कार्यसंचालन में चल रहे श्री ज्वालपा धाम संस्कृत विद्यालय (छठी कक्षा से 12वीं/ प्रथमा प्रथम वर्ष से उत्तरमध्यमा तक) तथा श्री ज्वालपा देवी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय (शास्त्री से आचार्य उपाधि की शिक्षा तक) विद्यालय और महाविद्यालय का प्रबंधक (मानद) नियुक्त किया है। श्री राजेश प्रकाश थपलियाल से पहले कैप्टन पी एल खंतवाल देख रहे थे। अपनी पारिवारिक भूमिका में व्यस्त रहने के कारण वे समिति से अपना मंतव्य व्यक्त कर चुके थे।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

 राजेश थपलियाल का जन्म 2 फरवरी 1960 को ग्राम बंगानी, पट्टी मनियार स्यूं, पौड़ी गढ़वाल में मध्यमवर्गीय परिवार (पिता स्व. सत्य प्रसाद थपलियाल और माता स्व. कल्याणी) में हुआ था। इनकी प्राथमिक शिक्षा बंगानीखाल स्कूल से, हाई स्कूल नाहसैण से, इंटर मीडिएट स्तर की शिक्षा भरत मंदिर इंटर कॉलेज से, बी कॉम व एम. कॉम. राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश से उत्तीर्ण की।

1983 से 1990 तक दो अलग अलग संदथाओं में वाणिज्यिक अध्यापक व प्रवक्ता के रूप में कार्य करते रहे। 1990-91 में एल टी की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षा विभाग में राजकीय शिक्षक के पद पर नियुक्ति हुई। इस दौरान उन्होंने अनेक दायित्व निभाये। वर्ष 2020 में सी आर सी समन्वयक नगर क्षेत्र कोटद्वार से वे सेवानिवृत्त हुए।

ALSO READ:  नैनीताल : भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत

अपने जीवन के उत्तरकाल को लोकहित में लगाने के उद्देश्य से वे मंदिर समिति से जुड़े हैं और समिति ने उन पर विद्यालय प्रबंधक पद (मानद) का भरोसा जताया। वे अपने कार्य मे सफल हों ऐसी कामना है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English