राजस्थान : 20 आईपीएस के तबादले, पी. रामजी को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जयपुर: राजस्थान में आजकल अधिकारियों के ट्रांसफर हो रहे हैं तेजी से. राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 अधिकारियों के शनिवार को तबादले किए। इसके तहत आठ जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।

ऐसे में कई बिभागों के अधिकारियों के मन में ट्रांसफर होने का डर सता रहा था. वहीँ कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस पी. रामजी को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। इस पद से नवज्योति गोगोई को हटाकर जोधपुर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।तबादलों के तहत सत्येंद्र सिंह अब उपमहानिरीक्षक (एसओजी) होंगे। इसी तरह हनुमानगढ़, जैसलमेर, भरतपुर, चुरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, टोंक व भिवाड़ी (अलवर) के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। वहीं बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार को महानिरीक्षक (एटीएस) पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस ओमप्रकाश को बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English