रायवाला : नर गुलदार का शव मिला ट्रैक पर, ट्रेन से कटने की सम्भावना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला: राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के गूलर पड़ाव पूर्वी बीट कम्पार्टमेंट नम्बर 7 में ऋषिकेश हरिद्वार रेल्वे ट्रेक पर एक गुलदार की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि सोमवार सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों ने रेलवे ट्रैक से गुलदार का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

राजाजी के डॉ डॉक्टर राकेश नौटियाल व डॉ अमित कुमार के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।संभवत गुलदार रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन के चपेट में आकर उसकी मौत हो गयी है। गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब 11 वर्ष है। राजाजी क्षेत्र में गुरदार के शव को अग्नि के हवाले कर नस्ट कर दिया गया है। और ट्रेन के अज्ञात लोको पायलट के खिलाफ वन अधिनियम अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृय किया गया है। गुलदार के शव रेसक्यू के दौरान अनुभाग अधिकारी वन दरोगा आरती पन्त, डबल्यूडबल्यूएफ के विक्रम तोमर, आरक्षी शाकिर अली, हरेन्द्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English